Bhagalpur news फोरलेन निर्माण से बहियार जलमग्न, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के निर्माण से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर व तरैटा बहियार में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

सुलतानगंज मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के निर्माण से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर व तरैटा बहियार में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने बुधवार को फोरलेन सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि बहियार में पहले से मौजूद कच्चा नाला फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पूरी तरह बंद हो गया है. सड़क पर पुलिया का निर्माण तो किया जा रहा है, लेकिन पुलिया से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए कोई नाला नहीं बनाया गया है. इससे बहियार सहित आसपास के गांवों में जल जमाव की स्थिति गंभीर हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण किया गया है, उससे करीब 500 फीट की दूरी पर पहले से जल निकासी के लिए दूसरी पुलिया मौजूद है. दोनों पुलिया को आपस में जोड़ने के लिए करीब 500 फीट लंबा नाला निर्माण आवश्यक है. इसको लेकर ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण कंपनी से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. फसल बुआई पर संकट, किसानों को नुकसान ग्रामीणों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाला नाले का पानी पूरे बहियार में फैल गया है. जल जमाव की चपेट में अब गांव भी आने लगे हैं. पूरे बहियार में पानी भरे रहने से फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है. इस क्षेत्र में मुख्य रूप से सब्जी की खेती की जाती है. सड़क निर्माण से पहले नाले का पानी डाड़ से कटहरा बहियार होते हुए चांदन नदी में चला जाता था. फोरलेन सड़क निर्माण से डाड़ पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन सड़क के लिंक पथ से नारायणपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क के समीप पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यदि दोनों पुलिया को नाले के माध्यम से नहीं जोड़ा गया, तो यह पुलिया अनुपयोगी साबित होगी. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि दोनों पुलिया को नाला निर्माण कर जोड़ देने से ही जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान संभव है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन