Bhagalpur news तकनीकी खराबी से वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा रुकी रही

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news तकनीकी खराबी से वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा रुकी रही

तकनीकी खराबी से वंदे भारत एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रही.

विज्ञापन

तकनीकी खराबी से वंदे भारत एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकी रही. सिलीगुड़ी जंक्शन से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस कटिहार जंक्शन से पहले एक गाय से टकरा गयी. हादसे के बाद कटिहार स्टेशन से खुल कर नवगछिया स्टेशन पहुंची. ट्रेन के कुछ तकनीकी पार्ट्स खराब हो गये, जिससे कंप्रेशन सिस्टम प्रभावित हो गया. ट्रेन को नवगछिया स्टेशन पर करीब एक घंटा दो मिनट तक रोकना पड़ा. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी और लोग अपनी यात्रा को लेकर परेशान नजर आये. कई यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाये. एक यात्री ने बताया मुझे फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन के रुकने से मेरी यात्रा प्रभावित हो गयी. अन्य यात्रियों ने कहा कि हाईटेक ट्रेन होने के बावजूद इस तरह की घटना चिंता का विषय है. सूचना पर रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे व मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया. रेलवे ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

एसएच 84 पर फिर बड़ी सड़क हादसा, चालक जख्मी, हालत गंभीर

सन्हौला एसएच-84 सखुआ चौक के पास बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक घनश्यामचक दलित टोला का बॉबी कुमार (24) पिता पिंटू दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. राहगीरों की मदद से उसे सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बाइक लेकर अपने घर से सन्हौला आ रहा था. सामने अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सन्हौला पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को थाना ला कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन