बादल की लुकाछिपी से परेशान, बारिश के इंतजार में रुकी है धान के बिचड़ा की बुआई

Updated at : 21 Jun 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
बादल की लुकाछिपी से परेशान, बारिश के इंतजार में रुकी है धान के बिचड़ा की बुआई

बादल की लुकाछिपी से किसान परेशान हैं. प्री-मानसून में बारिश नहीं होने से किसान धान का बिचड़ा नहीं लगा पा रहे हैं.

विज्ञापन

बादल की लुकाछिपी से किसान परेशान हैं. प्री-मानसून में बारिश नहीं होने से किसान धान का बिचड़ा नहीं लगा पा रहे हैं. हालत यह है कि जिले में एक फीसदी बिचड़ा भी किसान नहीं लगा पाये हैं. जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव कहते हैं कि मानसून आने में देरी हो रही है. फिर भी किसान लगातार बिचड़ा लगाने की कोशिश कर रहे हैं. जिन क्षेत्रों में पंपिंग सेट से सिंचाई की सुविधा है, वहां करीब 45 हेक्टेयर भूमि में बिचड़ा का काम हुआ है. ऐसे जिला में 5200 हेक्टेयर में बिचड़ा लगेगा. जाहिर है अभी तक एक फीसदी भी बिचड़ा नहीं लग पाया है. उन्होंने बताया कि सामान्य बारिश होती तो पांच जुलाई तक बिचड़ा का काम पूरा हो जाता, लेकिन मानसून के आगमन में देरी से 15 जुलाई तक बिचड़ा का काम पूरा होने की उम्मीद है.

शाहकुंड के प्रगतिशील किसान शिरोमणि ने बताया कि शाहकुंड प्रखंड में गिनती के किसान बिचड़ा लगाने में सफल हुए हैं. जो बिचड़ा लगाये हैं, वो भी अपने बिचड़ा को बचाने में अक्षम साबित हो रहे हैं. बिचड़ा पीला पड़ गया है. उसे बचाने के लिए किसानों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है. बार-बार सिंचाई देना संभव नहीं है. वहीं जगदीशपुर के प्रगतिशील किसान राजशेखर ने बताया कि जगदीशपुर में एक बीघा में भी बिचड़ा नहीं बुआई हो पायी है. किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बिना पानी के बिचड़ा लगाना भी संभव नहीं है. पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक सुजीत कुमार पाल ने बताया कि धान की हाइब्रिड किस्मों के लिए धान की नर्सरी मई के दूसरे सप्ताह से पूरे जून तक लगायी जा सकती है. वहीं मध्यम अवधि की हाइब्रिड किस्मों के लिए नर्सरी मई के दूसरे सप्ताह में लगानी चाहिए. इसके अलावा धान की बासमती व कतरनी किस्मों के लिए नर्सरी जून के पहले सप्ताह में लगायी जाती है.

नौ प्रखंडों में बड़े पैमाने पर होती है धान की खेती

जिले के नौ प्रखंड जगदीशपुर, शाहकुंड, सन्हौला, सुलतानगंज, पीरपैंती, नाथनगर, सबौर, गोराडीह व पीरपैंती धान उत्पादक क्षेत्र हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन