टीएमबीयू में यूजी सेमेस्टर 6 और 4 का परीक्षा फॉर्म 12 सितंबर से, 25 तक बिना विलंब शुल्क भर सकेंगे
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU)
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने यूजी सत्र 2023-27 सेमेस्टर 6 और सत्र 2024-28 सेमेस्टर 4 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां घोषित कर दी हैं. बिना विलंब शुल्क के 25 सितंबर तक फॉर्म भरे जा सकते हैं.
TMBU UG Exam Form 2026: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने यूजी सत्र 2023-27 सेमेस्टर 6 और सत्र 2024-28 सेमेस्टर 4 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थी 12 सितंबर से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा. इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक लेट फाइन के साथ परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जायेगा.
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबंधित कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी कराने का निर्देश दिया गया है.
सेमेस्टर 4 के विद्यार्थियों के लिए ये शर्त जरूरी
टीएमबीयू की ओर से कॉलेजों को भेजे गये पत्र में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों की पात्रता भी स्पष्ट की गयी है. सत्र 2024-28 के सेमेस्टर 4 के परीक्षार्थियों का सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर 4 की सीआइए परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि परीक्षा फॉर्म जमा कराने से पहले विद्यार्थियों की पात्रता की जांच कर ली जाये. इससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा.
सेमेस्टर 6 के लिए सीआइए और इंटर्नशिप पास करना जरूरी
सत्र 2023-27 के सेमेस्टर 6 के परीक्षार्थियों के लिए भी विश्वविद्यालय ने पात्रता की शर्त निर्धारित की है. विद्यार्थियों को सेमेस्टर 5 की सीआइए एवं इंटर्नशिप परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके साथ ही सेमेस्टर 6 की सीआइए परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना जरूरी किया गया है.
कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा फॉर्म भरवाने से पहले संबंधित विद्यार्थियों की सभी आवश्यक पात्रताओं की जांच सुनिश्चित करें.
26 से 30 सितंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार 12 से 25 सितंबर तक विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे. निर्धारित समय सीमा में फॉर्म जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को 26 से 30 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा.
विद्यार्थियों को सलाह दी गयी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किये बिना निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा कर दें.
TMBU UG Exam Form 2026: फॉर्म में गलती हुई तो प्राचार्य होंगे जिम्मेदार
परीक्षा फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को जिम्मेदार माना जायेगा. इसलिए कॉलेजों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म की जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने का निर्देश दिया गया है.
परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि सभी संबंधित कॉलेज परीक्षा शुल्क और फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करें. विश्वविद्यालय की ओर से जारी तिथियों के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित कॉलेजों की होगी.
Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा
Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए