bhagalpur news. विजयवाड़ा में चेन छिनतई मामले में भागलपुर से तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

काकीनडा- तिरुपति एक्सप्रेस (17250) पर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई एक चेन छिनतई की घटना में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तीन आरोपितों को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

काकीनडा- तिरुपति एक्सप्रेस (17250) पर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई एक चेन छिनतई की घटना में आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तीन आरोपितों को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपितों को रेल न्यायालय भागलपुर से ट्रांजिट रिमांड पर ले कर आंध्र प्रदेश पुलिस विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गयी है. गिरफ्तार आरोपितों में सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा लैलख निवासी रामपाल मंडल का पुत्र लक्षमण कुमार, हरिकिशोर मंडल का पुत्र अंकित कुमार, सुभाष चंद्र साह का पुत्र चंदन साह है. पुलिस ने तीनों के पास से कुल 5,000 की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है. जानकारी मिली है कि 17 जनवरी को रात्रि आठ बजे तेल्लाबाती जयश्री अपनी सास के साथ यात्रा कर रही थी. इसी दौरान उसके 16 ग्राम के सोने की चेन को छीन कर तीनों आरोपित चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गये. घटना की प्राथमिकी विजयवाड़ा पुलिस ने 18 जनवरी को दर्ज कर मामले की छानबीन की. इसी क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर आंध्रप्रदेश की पुलिस भागलपुर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दावा किया है कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. तीनों ने अपना इकबालिया जुर्म कबूल भी किया है. तीनों ने चेन स्नेचिंग के बाद चेन को बेच दिया था. आंध्रप्रदेश पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है. तीनों से पूछताछ की जायेगी और अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन