bhagalpur news. तापमान में चार डिग्री की वृद्धि, बढ़ी उमस

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. तापमान में चार डिग्री की वृद्धि, बढ़ी उमस

जिले में बुधवार का मौसम का शुष्क रहा. धूप व बादलों की छांव के बीच उमस व गर्मी बढ़ गयी.

विज्ञापन

जिले में बुधवार का मौसम का शुष्क रहा. धूप व बादलों की छांव के बीच उमस व गर्मी बढ़ गयी. दोपहर में अधिकतम तापमान चार अंक बढ़कर 34.6 डिग्री रहा. सुबह में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रहा. औसत 8.2 किमी/घंटा की गति से दक्षिण पूर्व दिशा से हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई से तीन अगस्त के दौरान जिले में मेघ छाये रहेंगे. एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगी. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने खेतों में जमा वर्षा जल का लाभ उठाकर धान की तैयार पौधों की रोपाई कर सकते हैं. धान की रोपाई के समय उर्वरकों का व्यवहार सदैव मिट्टी जांच के आधार पर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन