Bhagalpur news डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजनी पंचायत का किया दौरा
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 18 Feb 2026 1:10 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड के बैजनी पंचायत का दौरा किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड के बैजनी पंचायत का दौरा किया. उन्होंने पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. निरीक्षण में डीएम ने तालाब, कुआं और अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों को देखा. तालाब के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि काम गुणवत्ता के साथ और तय समय पर पूरा होना चाहिए. उन्होंने जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया. डीएम ने पंचायत सरकार भवन के पास प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण के लिए चुने गये स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विवाह मंडप का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार जल्द शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं के कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. जगदीशपुर प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित है. इसको लेकर डीएम ने संबंधित विभागों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना और आजीविका से जुड़ी योजनाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये. मौके पर डीडीसी भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीपीआरओ विकास कुमार, बीडीओ जगदीशपुर, सीओ जगदीशपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीडीसी ने किया पंचायतों का निरीक्षण, स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन
डीडीसी भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से जानकारी ली. निरीक्षण में उन्होंने तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया. उन्होंने सुविधाओं की स्थिति और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत मोहम्मदपुर, सन्हौली और तरडीहा के विद्यालयों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और नल-जल योजनाओं का निरीक्षण किया. डीडीसी ने विद्यालय में बच्चों के साथ बैठ कर मध्याह्न भोजन किया. भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली. कुछ जगहों पर कमी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हों, ताकि लोगों को उसका पूरा लाभ मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










