ePaper

शहर की सड़कों पर लगा डिवाइडर बना मुसीबत, जाम से कराह रहा मुख्य बाजार

Updated at : 02 Feb 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर लगा डिवाइडर बना मुसीबत, जाम से कराह रहा मुख्य बाजार

कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही और यह दुर्घटना का कारण बन सकता है़.

विज्ञापन

फोल्डिंग डिवाइडर को सुरक्षित करने के लिए लगाया गया लोहे का पटिया टूट कर आ गया सड़क परमुंगेर-नगर निगम प्रशासन बिना किसी ब्लू प्रिंट के अपनी कार्य योजना को अमल में लाने के लिए जबरदस्ती पर तुला हुआ है. जिसके कारण राहत के बदले उनकी योजना शहरवासियों के लिए मुसीबत बन रही है. जिसमें एक है शहर में लगा फोल्डिंग डिवाइडर. जो न तो सुगम यातायात व्यवस्था को बहाल करने में मदगार साबित हो सकी और न ही शहर की सुंदरता में योगदान दे रही है. हाल यह है कि फोल्डिंग डिवाइडर को जिस लोहे की पटिया से जोड़ कर सुरक्षा प्रदान किया गया, आज वह लोहे का पटिया टूट कर सड़क पर आ गयी है. जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही और यह दुर्घटना का कारण बन सकता है़.

डिवाइडर बना मुसीबत, जाम से कराह रहा शहर

नगर निगम प्रशासन ने मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बना कर जाम की समस्या को दूर कर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अप्रैल 2025 में लाखों में फोल्डिंग डिवाइडर की खरीद की थी. जिसे एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक तक और दूसरी तरफ भगत सिंह चौक तक लगाया गया. लेकिन इसका फायदा लोगों को नहीं मिल सका. पर्व-त्योहार के कारण कई महीनों तक इसे हटा दिया गया था और फिर से इस डिवाइडर को लगाया गया. लेकिन अतिक्रमणकारियों ने न तो सड़क को छोड़ा और न ही फुटपाथ से को मुक्त किया. जिसके कारण डिवाडर लगने के बाद मुख्य सड़क सकरी हो गयी है. हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. जिसके कारण सुगम यातायात मुश्किल हो रहा है. अब डिवाइडर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.

सड़क पर पड़ा है टूट कर लोहे का पटिया, बढ़ी मुश्किल

फोल्डिंग डिवाइड को सुरक्षित रखने के लिए सड़क से सट कर लोहे का पटिया देकर एक दूसरे से जोड़ा गया है. लेकिन सड़कों पर ठेला लगाने वाले डिवाइडर को जबरन हटाने की कोशिश करते हैं और जाम के कारण चार चक्का वाहन, टोटो के धक्के से लोहे की पटियां टूट कर सड़क पर आ जा रही है. जबकि डिवाइडर भी अपनी जगह से इधर-उधर हो गया है. जिसके कारण मुख्य सड़क पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. फुटपाथ पर कब्जा के कारण कई पैदल राहगीर का पैर टूटी लोहे की पटिया से घायल हो जा रहा है. जबकि उसके फंस कर गिर कर घायल हो रहे है. लेकिन निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

पहले अतिक्रमण को हटायें, फिर लगाये डिवाइडर

शहरवासियों और राहगीरों की माने तो निगम प्रशासन को पहले फुटपाथ को खाली करना चाहिए था. सड़कों पर से ठेला वालों को हटाना चाहिए था. उसके बाद निगम प्रशासन को शहर की मुख्य सड़कों पर डिवाइडर लगाना था. इससे यातायात भी सुगम होता और शहर की सुंदरता भी बढ़ती. लेकिन बिना किसी ब्लू प्रिंट तैयार किये ही डिवाइडर को लगा दिया गया, जो सुविधा के बदले आज मुसीबत बन गया है.

कहते हैं नगर आयुक्त

नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि शहर में सुगम यातायात को लेकर डिवाइडर लगाया गया है. जहां पर लोहे की पटिया टूट कर सड़क पर आ जाने की बात है. जांच करवा कर उसे दुरुस्त कराया जायेगा. शहर के फुटपाथ और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शीघ्र अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन