bhagalpur news. शहर अब रेड स्पॉट मुक्त घोषित, कहीं भी थूकने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना
Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 11:55 PM
भागलपुर शहर को भी रेड स्पॉट मुक्त घोषित कर दिया गया है. अब कहीं भी खुले में थूकने पर 100 रुपये जुर्माना लगेगा. इस आशय की जानकारी नगर निगम ने सूचना जारी कर दी है.
भागलपुर शहर को भी रेड स्पॉट मुक्त घोषित कर दिया गया है. अब कहीं भी खुले में थूकने पर 100 रुपये जुर्माना लगेगा. इस आशय की जानकारी नगर निगम ने सूचना जारी कर दी है. इससे पहले कहलगांव नगर पंचायत और सुलतानगंज नगर परिषद ने में यह घोषणा की गयी है. दरअसल चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवर और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान रेड स्पॉट श्रेणी में जा सकते हैं. इसे रोकने के लिए यह सख्ती आवश्यक बतायी गयी है. इससे स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बेहतर प्रदर्शन होगा. गंदगी मुक्त शहर बनाने को लेकर थ्री-स्टार रेडिंग के लिए निगम करेगा आवेदन भागलपुर सिटी को नगर निगम की ओर से गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) थ्री-स्टार रेडिंग के लिए आवेदन करेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. यानी, कूड़ा-कचरा गंदगी मुक्त शहर की तैयारी में है. इसके लिए निगम ने सूचना जारी कर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 05 फरवरी तक अपना आपत्ति व प्रतिक्रिया नगर निगम कार्यालय में लिखित रूप से या फिर मेल पर संपर्क कर सकते हैं. उक्त अवधि के बाद किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति प्रतिक्रिया कार्यालय द्वारा स्वीकृत नहीं किया जायेगा. इधर, इस तैयारी के बीच आउटसाेर्सिंग एजेंसियां आदेश की लगातार आवहेलना की जा रही है. गंदगी के ढेर पर शहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










