Bhagalpur News. ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का जन्मोत्सव कल, 10 हजार श्रद्धालुओं का होगा जुटान
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन
ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का जन्मोत्सव कल.
विज्ञापन
-सैंडिस कंपाउंड में पंडाल निर्माण पूरा, मंच व अन्य व्यवस्था आखिरी चरण में
आपके शहर में
विज्ञापन
सत्संगीवृंद और उत्सव समिति की ओर से श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव आठ फरवरी को सैंडिस कंपाउंड मैदान में धूमधाम से मनाया जायेगा. इसमें कहलगांव, बांका, जमालपुर, सुलतानगंज, नवगछिया समेत जिले व आसपास क्षेत्र के 10 हजार श्रद्धालुओं का जुटान होगा. इसे लेकर पंडाल का निर्माण कर लिया गया है. केवल मंच निर्माण व अन्य व्यवस्था शेष है. उक्त बातें अध्यक्ष दीपक कुमार लाल व सचिव उज्जवल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही.
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, जप-जाजन तथा विशाल भंडारा का आयोजन होगा. सारी व्यवस्था की जा रही है. ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का जीवन मानवता, सेवा, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक रहा है. उनके विचार आज भी समाज को सदाचार, प्रेम और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. पर सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की गयी.
अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:15 बजे से वेद मांगलिक एवं उषा कीर्तन के साथ होगी. अपरिहार्य कारण से शोभायात्रा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साह, नंदकिशोर पोद्दार, भुवन मोहन पोद्दार, मनोज कुमार सिंह, निरंजन झा, वासुदेव मंडल, तपन चटर्जी, सारंगधर लाल दास, रोशन कुमार सिंह आदि आयोजन की सफलता को लेकर लगे हैं.–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन