bhagalpur news. रमजान का चांद दिखा, तरावीह शुरू, रोजा आज से

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रमजान का चांद दिखा, तरावीह शुरू, रोजा आज से

रोजा आज से शुरू.

विज्ञापन

— चांद दिखने के बाद बच्चों ने पटाखा फोड़ मनायी खुशी

माहे रमजान का चांद बुधवार को देखा गया. गुरुवार को पहला रोजा रखा जायेगा. वहीं, चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज बुधवार से इशा की नमाज के बाद शुरू हो गयी. दूसरी तरफ मुस्लिम मोहल्लों में चांद दिखने के बाद बच्चों ने पटाखा फोड़ा. मस्जिदों से चांद होने का एलान किया गया. बच्चों व युवाओं को माहे रमजान को लेकर उत्साह चरम पर था. मोबाइल से एक-दूसरे को फोन को माहे रमजान का मुबारकवाद दे रहे थे. खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि रमजान सब्र व माफी का महीना है. इस मुकद्दस महीने में लोगों की दुआ कबूल होती है. लिहाजा उम्मत-ए-मोहम्मदिया को अल्लाह को खुश और राजी करने के लिए इबादत व जिक्र में लग जाना चाहिए. रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होते ही तमाम अहले ईमान नेकियों की राह पर चलने के लिए तैयार हैं.

शाह हसन ने कहा कि यह भलाई व खिदमत-ए-खल्क करने का महीना है. किसी रोजेदार को इफ्तार करा दें, तो उसको भी रोजा रखने के बराबर सवाब मिलता है. रमजान का माह अल्लाह से माफी मांगने व रहमत तलब करने का महीना है. सज्जादानशीं शाह हसन ने देशवासियों को पवित्र महीना रमजान की बधाई दी है.

मस्जिदों में सात से लेकर 27 दिनों तक पढ़ी जायेगी तरावीह

माहे रमजान में पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज मस्जिदों में सात से लेकर 27 दिनों तक पढ़ी जायेगी. बरहपुरा जामा मस्जिद में हाफिज कुदरतउल्लाह 27 दिनों तक तरावीह पढ़ायेंगे. भीखनपुर जामा मस्जिद में 15 दिनों तक, खानकाह-ए-शहबाजिया स्थित शाहजहानी मस्जिद में 15 दिन, शाही मस्जिद खलीफाबाग में 27 दिनों तक तरावीह की विशेष नमाज अदा की जायेगी.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन