सुलतानगंज : लोकसभा चुनाव में पहली बार 16213 मतदाता डालेंगे वोट

Updated at : 25 Apr 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज : लोकसभा चुनाव में पहली बार 16213 मतदाता डालेंगे वोट

सुलतानगंज : लोकसभा चुनाव में पहली बार 16213 मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन

सुलतानगंज. लोकसभा चुनाव में सुलतानगंज प्रखंड से पहली बार 16213 मतदाता वोट करेंगे. लोकसभा चुनाव का मतदान आज होना है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता एक लाख 87 हजार 967 थे. वर्ष 2024 में दो लाख, 41 हजार 80 मतदाता है. इस तरह 16213 मतदाता वोट पहली बार करेंगे. चुनाव कार्य से जुड़े कर्मी ने बताया कि सुलतानगंज में पुरुष 106705 व महिला 97466 मतदाता 205 बूथों पर वोट करेंगे. लोकसभा चुनाव में बूथों पर मुकम्मल व्यवस्था कर दी गयी है. बीएओ अजय मणि ने बताया कि एक भवन मतदान केंद्र 37, दो भवन मतदान केंद्र 47, तीन भवन मतदान केंद्र 11, चार भवन वाले बूथ आठ है. 26 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. 112 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. कुल 205 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. सभी मतदान कर्मी देर शाम बूथ पर पहुंच चुके हैं. बाथ थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. भय मुक्त माहौल में मतदान को लेकर वोट अवश्य करने का मतदाताओं से अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन