कहीं झिझिया के साथ डांडिया की जुगलबंदी, तो कहीं पारंपरिक लोकगीत की धूम
शहर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को डांडिया का आयोजन किया गया. गोलाघाट चौक पर ताल नृत्य संस्था की ओर से झिझिया के साथ डांडिया का आयोजन किया गया.
शहर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को डांडिया का आयोजन किया गया. गोलाघाट चौक पर ताल नृत्य संस्था की ओर से झिझिया के साथ डांडिया का आयोजन किया गया. इसमें युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में बिहार व गुजरात की संस्कृति का संगम कराया गया. निदेशक श्वेता भारती के संचालन में जब खुशी, बेबो,नेहा चंद्रिका, रमेश, सुनीता अग्रवाल, टिंकू ने डांडिया व झिझिया प्रस्तुत किया तो मानों बिहार व गुजरात की संस्कृति प्रदर्शित हो गयी. छोटी-छोटी लड़कियों ने सिर पर मटके अंदर प्रज्वलित दीप रखकर नृत्य किया तो अतिथियों ने अंगुली को दांतों तले दबा लिया. संरक्षक रेणु भारती ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए