पीएचडी थीसिस की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी भेजी जायेगी सेंट्रल लाइब्रेरी

Updated:
विज्ञापन

शोधार्थियों की ओर जमा की गयी पीएचडी थीसिस की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी को कुलपति ने छात्रों के उपयोग के लिए विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी में अविलंब भेजने का निर्देश परीक्षा विभाग को दिया है. उन्होंने थीसिस की सॉफ्ट कॉपी को शोध गंगा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश लाइब्रेरी इंचार्ज को दिया.

विज्ञापन

भागलपुर : शोधार्थियों की ओर जमा की गयी पीएचडी थीसिस की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी को कुलपति ने छात्रों के उपयोग के लिए विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी में अविलंब भेजने का निर्देश परीक्षा विभाग को दिया है. उन्होंने थीसिस की सॉफ्ट कॉपी को शोध गंगा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश लाइब्रेरी इंचार्ज को दिया. कुलपति ने सभी संकायों के डीन को पीएचडी थीसिस की सॉफ्ट कॉपी भी हार्ड कॉपी के साथ एक्सटर्नल एग्जामनर को भेजने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएचडी का परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद शोध प्रबंध की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी को सेंट्रल लाइब्रेरी में भेजने का निर्णय लिया गया, ताकि शोध करने वाले छात्रों और शिक्षकों को रिसर्च कार्य में सहुलित हो सके. सेंट्रल लाइब्रेरी के इंचार्ज के अनुरोध पर कुलपति ने विश्वविद्यालय इंजीनियर को सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित साइबर पुस्तकालय की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत का निर्देश दिया. कुलपति ने विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी का ऑटोमेशन कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन