स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर 48,800 रुपये की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार
गिरफ्तार ठग
नवगछिया में स्मार्ट मीटर बिल अपडेट करने के नाम पर 48,800 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नवगछिया (भागलपुर) : स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने और बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगी करने के मामले में नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी दिनेश कुमार सोनू के रूप में हुई है.
आपके शहर में
फोन कर कनेक्शन काटने का दिखाया था डर
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद साहू ने 16 नवंबर 2025 को साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था कि 10 अक्टूबर 2025 को मोबाइल नंबर 9933470332 से उनके मोबाइल पर कॉल आया था. कॉल करने वाले ने स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने की बात कही. बिल अपडेट नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी भी दी गयी.
इसके बाद साइबर ठगों ने उनसे जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर बैंक खाते से 48,800 रुपये की अवैध निकासी कर ली.
जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या 22/25 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान मामले में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दिनेश कुमार सोनू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
अनजान कॉल और लिंक से रहें सावधान
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि स्मार्ट मीटर या बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर आने वाले अनजान फोन कॉल, लिंक या ऐप के झांसे में न आएं. बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर कोई जानकारी मांगे तो बिना सत्यापन के साझा न करें.
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं
यह भी पढ़ें : खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा-कोसी का जलस्तर, तटबंधों पर बढ़ा दबाव : दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए