मुख्य बाजार की दुकानें स्वत:स्फूर्त रहीं बंद, 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित
आत्माराम मेडिकल्स के संचालक बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया की हत्या के विरोध में शुक्रवार को भागलपुर मुख्य बाजार की अधिकतर दुकानें स्वत:स्फूर्त बंद रही. 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ.
आत्माराम मेडिकल्स के संचालक बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया की हत्या के विरोध में शुक्रवार को भागलपुर मुख्य बाजार की अधिकतर दुकानें स्वत:स्फूर्त बंद रही. 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ. इतना ही नहीं बाहर से आये ग्राहकों व खुदरा दुकानदारों को वापस लौट कर जाना पड़ा.
आपके शहर में
15 हजार छोटी-बड़ी दुकानें रहीं बंद
शुक्रवार को रौनक की हत्या के विरोध में बाजार के अधिकतर प्रतिष्ठान बंद रहे. हालांकि तातारपुर समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहे की दुकानें खुली रही. भागलपुर मुख्य बाजार में 15 हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं. यहां 40 करोड़ से अधिक कारोबार प्रभावित हुआ. सोनापट्टी की आभूषण दुकान, हड़ियापट्टी में खाद्यान्न, सूजागंज में कपड़ा बाजार, खलीफाबाग व आसपास सभी तरह की चीजों की दुकानों का शटर गिरा रहा वेराइटी चौक से लेकर स्टेशन चौक तक प्रदर्शनकारियों को छोड़ ग्राहकों के लिए सन्नाटा छाया रहा. शाह मार्केट के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए