शिव शक्ति दरबार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भक्तों ने टेका माथा
आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक शिव शक्ति दरबार में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. आदमपुर चौक स्थित आकाशवाणी परिसर के समीप बने आधुनिक शिव शक्ति दरबार में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. महंत अरुण बाबा के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा की गयी. इसके बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये, जहां दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.मंदिर में भगवान शिव के साथ माता पार्वती का अलग मंदिर भी है, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा की. शहर का यह एकमात्र श्रीयंत्र युक्त मंदिर माना जाता है. कम जगह में निर्मित होने के बावजूद इसकी भव्यता और आकर्षक बनावट लोगों को आकर्षित करती है. मंदिर के ऊपरी तल पर त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी स्थित है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के बाहर फूल और बेलपत्र की दुकानें सुबह से ही सज जाती हैं. मंदिर में शिवसेवक भी श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय दिखे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए