प्रेम प्रसंग में पांच सालों तक यौन शोषण करने का आरोप, केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 11:53 PM
प्रेम प्रसंग में पांच सालों तक यौन शोषण करने का आरोप, केस दर्ज
भागलपुर के बुद्धुचक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के विरुद्ध पांच सालों तक उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला थाना में दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पांच साल पूर्व से वह अपने पड़ोसी अमन राज उर्फ पंकज कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में थी. पांच सालों तक पंकज कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा. पर जब पिछले कुछ दिनों से वह शादी करने की बात कहने लगी तो आरोपित ने उसे शादी कहीं और कर लेने की बात कह कर शादी में आर्थिक मदद करने की बात कही. साथ ही शादी करने से इनकार कर दिया. दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति की दूसरी शादी शाहकुंड थाना क्षेत्र के खैरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति मो फैसल और ससुराल वालों के विरुद्ध महिला थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें आरोप लगाया है कि उनकी शादी पांच साल पूर्व हुई थी. शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों दहेज की मांग कर रहे थे. शादी के बाद उनका पति हर रोज शराब के नशे में धुत होकर घर आते थे और जानवरों की तरह शारिरिक संबंध बनाते थे. दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों के कहने पर उनके पति ने दूसरी शादी कर ली. जबकि उनके पिता द्वारा शादी के वक्त अपनी जमीन को बंधक रखकर शादी का खर्च और उपहार दिया गया था. शादी के बाद उनका पति और ससुराल वाले उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते थे. इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हो गयी. जिसके बाद उक्त सभी आरोपितों ने मिल कर जबरदस्ती उनका गर्भपात करा दिया. प्रेमी से शादी, दहेज की मांग कर अलग किया बांका जिला के बाराहाट की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के परिजनों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाया है. उक्त आरोप को लेकर वह सोमवार को डीआइजी कार्यालय पहुंची थी. डीआइजी कार्यालय में दिये गये आवेदन में उसने बताया कि वह भागलपुर के रहने वाले मनीष पासवान के साथ पिछले 7 सालों से प्रेम प्रसंग में थी. विगत 17 मई को मनीष ने उसे अपने घर बुलाया. जहां उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा. जिसपर वह तैयार हो गयी. उसी वक्त मनीष ने अपने माता-पिता के सामने उसकी मांग में सिंदूर डालकर उससे शादी कर ली. इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने उन दोनों को कहलगांव भेज दिया. इसके बाद जब वे लोग वापस प्रेमी के घर लौटे तो मनीष के परिजनों ने उन दोनों को अलग कर उसे उसके पिता के घर भेज दिया. और साथ रखने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










