सुबह 5 बजे आदमपुर शिव मंदिर में हुई सरकारी पूजा, पट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

आदमपुर चौक शिव मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आदमपुर चौक शिव मंदिर में सोमवार को सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. गंगा जल, पंचामृत से हुए अभिषेक के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े.

विज्ञापन

भागलपुर के आदमपुर चौक स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. विशेष अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.

विज्ञापन

पंडित दुर्गानंद झा के सान्निध्य में हुआ अनुष्ठान

सरकारी पूजा पंडित दुर्गानंद झा के सान्निध्य में पूरी शुद्धता और निर्धारित विधि-विधान के साथ संपन्न करायी गयी. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.

मंदिर प्रबंधन ने संभाली व्यवस्था

पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मंदिर प्रबंधन के साथ पूर्व पार्षद राकेश दुबे उर्फ गुड्डू दुबे ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी थी.

पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सरकारी पूजा और आरती के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए सुबह से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान हर-हर महादेव और बाबा बूढ़ानाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. लगातार हो रही पूजा-अर्चना के बीच मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन