Bhagalpur News. वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण.

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को एससी – एसटी थाना, साइबर थाना एवं महिला थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, वारंट निष्पादन, शिकायत पंजी का अवलोकन तथा महिला एवं साइबर संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत जांच की गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साइबर अपराध मामलों में त्वरित तकनीकी कार्रवाई और जन-जागरूकता बढ़ाने के संदर्भ में साइबर थाना की तत्परता की सराहना की गई. साथ ही कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव देते हुए पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया. निरीक्षण के दौरान जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, उनकी प्रशंसा की गई तथा उन्हें समर्पण भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया गया.

लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना तथा थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे. निरीक्षण के क्रम में सभी थानों के थानाध्यक्षों और अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन