Bhagalpurअवैध शराब के खिलाफ विशेष जांच में एनएच-31 पर सड़क हादसा

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 01 Mar 2026 11:15 PM

विज्ञापन

होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को रंगरा चौक एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया.

विज्ञापन

होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को रंगरा चौक एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. मध्य निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम वाहन जांच में जुटी थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आये एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये. होली को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया था. बस सड़क किनारे खड़ी थी और पुलिसकर्मी तथा उत्पाद विभाग के अधिकारी तलाशी में व्यस्त थे. इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से बस में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस झटके से आगे बढ़ गयी और अंदर बैठे यात्री गिर पड़े. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हादसे की चपेट में आ गये. घायलों में बिहार होमगार्ड की जवान संध्या कुमारी, गुंजन कुमारी तथा मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. बस में सवार कई यात्रियों को चोट आयी है. घायलों में कदवा के मंटू राम का पुत्र नीरज कुमार, फन्नी राम की पुत्री खुशबु देवी, फन्नी राम का पुत्र आयुष कुमार, सन्नी का पुत्र गोलू कुमार, परवत्ता थाना के खगड़ा के महेश मंडल की पत्नी बछिया देवी है. कदवा के सभी लोग पूर्णिया से नवगछिया जीरोमाइल जा रहे थे. सभी लोग पूर्णिया रिश्तेदार के घर गये थे. महेश मंडल अपनी पत्नी को लेकर चिकित्सक से इलाज कराने गये थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं. इस संबंध में प्रेरणा कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने बताया कि होली को लेकर एक्साइज विभाग द्वारा बस की जांच की जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, बस को सड़क किनारे सुरक्षित लगा दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन