शराब के विरुद्ध छापेमारी, तीन थानों की पुलिस लेकर पहुंचे थे डीएसपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शराब के विरुद्ध छापेमारी, तीन थानों की पुलिस लेकर पहुंचे थे डीएसपी

विज्ञापन

लॉकडाउन में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई में आयी शिथिलता के बाद भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर से शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर हबीबपुर इलाके में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

शुक्रवार रात चलाये गये अभियान में हबीबपुर थानाध्यक्ष एसआइ मो दिलशाद, मोजाहिदपुर थाना एसआइ प्रमोद साह सहित इशाकचक और तातारपुर पुलिस को शामिल किया गया. पुलिस की गाड़ियों को देखते ही करोड़ी बाजार में खलबली मच गयी.अवैध शराब के कारोबारी अपने घरों को छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने कई घरों में छापेमारी की. लक्ष्मण चौधरी के घर के सेप्टिक टैंक से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया. आरोपित पुलिस को देख घर से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में लक्ष्मण चौधरी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. शराब के मामले में देर रात तक पुलिस की छापेमारी चलती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन