पूर्णिया व सिवान क्वार्टर फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता में पांचवें दिन बुधवार को चार मैच खेला गया. प्वाइंट के आधार पर आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता में पांचवें दिन बुधवार को चार मैच खेला गया. प्वाइंट के आधार पर आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. इनमें भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, सारण, जमुई, सिवान व दरभंगा की टीमें हैं. गुरुवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. इससे पहले बचे लीग मैच में सारण ने बांका को 5-0 से हराया. सारण की ओर से मुन्ना व अंकुश ने दो-दो गोल व साहिल ने एक दागा. दूसरा मैच में मुंगेर की टीम के नहीं आने पर सिवान को वाॅक ओवर मिला. तीसरे मैच में पूर्णिया ने बांका को 2-0 से हराया. पूर्णिया की ओर से सोनेत मुर्मू ने दोनों गोल किया. चौथे मैच में मुंगेर की टीम नहीं आने पर बेगूसराय टीम को जीत दिया गया. — क्वार्टर फाइनल में भागलपुर व बेगूसराय के बीच मैच आज जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह नौ बजे से पहले क्वार्टर फाइनल में भागलपुर व बेगूसराय टीमें आमने-सामने होंगी. दूसरा क्वार्टर फाइनल कटिहार व पूर्णिया के बीच सुबह 10 बजे खेला जायेगा. तीसरा क्वार्टर फाइनल सारण व जमुई के बीच तीन बजे से और चौथा क्वार्टर फाइनल सिवान व दरभंगा के बीच शाम चार बजे खेला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन