ठगी के आरोपी पदाधिकारी के हथियार के लाइसेंस निरस्तीकरण का भेजा प्रस्ताव

Author Atul Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक की सांकेतिक तस्वीर.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फरार पुलिस अधिकारी मनोज वर्मा के हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, एसएसपी ने दी जानकारी।

विज्ञापन

भागलपुर बांका की रहने वाली महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी के आरोपी फरार पुलिस पदाधिकारी मनोज वर्मा के राइफल और पिस्टल के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मामले में इशाकचक थाना से लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव एसएसपी कार्यालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन

वहां से प्रस्ताव डीएम कार्यालय को भेजा जाएगा. पुलिस ने फरार चल रहे एसआइ मनोज वर्मा के घर से दोनों हथियार जब्त किए थे. बाद में उनकी पत्नी ने लाइसेंस प्रस्तुत कर हथियार वापस करने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस ने इसे अस्वीकार कर दिया.

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी. कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बांका पुलिस लगातार भागलपुर पुलिस के संपर्क में है. मनोज वर्मा का लोकेशन मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन