bhagalpur news. भागलपुर में पुलिस सप्ताह 2026 का प्रारंभ, यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर में पुलिस सप्ताह 2026 का प्रारंभ, यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी

यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रविवार को जिले में पुलिस सप्ताह 2026 का प्रारंभ किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह एवं उप विकास आयुक्त विकास कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी तथा कार्यशाला आयोजित कर आमजनों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है.

पुलिस सप्ताह के तहत 22 से 27 फरवरी 2026 तक जिले के सभी थानों एवं पुलिस केंद्रों में जन-जागरूकता अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम तथा पुलिस-जन संवाद से संबंधित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इसका उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाकर सड़क सुरक्षा में सहयोग करें.

यातायात कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा के उपयोग का प्रशिक्षण

संवाददाता, भागलपुर – रविवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) संजय कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यातायात शाखा में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा के प्रभावी उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान कैमरा के सही संचालन, डेटा रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया, साक्ष्य के सुरक्षित संरक्षण तथा ड्यूटी के दौरान अनुशासनात्मक मानकों के पालन को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. अधिकारियों ने बताया कि बॉडी वार्न कैमरा के उपयोग से ड्यूटी के दौरान होने वाली गतिविधियों का सटीक अभिलेखीकरण संभव होगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना है. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि तकनीक के समुचित उपयोग से यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन