घर-घर जाकर कैरोल गा रहे मसीही समाज के लोग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्रिसमस को लेकर जिले के क्रिश्चियन धर्मावलंबियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर जिले के क्रिश्चियन धर्मावलंबियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गयी है. घर की सफाई से लेकर चरनी बनाने का काम शुरू हो गया है. इतना ही नहीं 20 दिसंबर से ही क्रिश्चियन धर्मावलंबी एक-दूसरे के घर जाकर क्रिसमस कैरोल गाने लगे हैं. संत बेनेडिक्ट चर्च के फादर थॉमस ने बताया कि अभी प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में कैरोल सिंगिंग हो रहा है. 25 दिसंबर को सजे-धजे चर्च में उत्सव मनाया जायेगा. केक काट कर जन्मदिन मनाया जायेगा. 23 एवं 24 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम होगा. बताया कि क्रिसमस को लेकर मदर मैरी, जोसेफ की झांकी बनायी जायेगी. जेके झा ने बताया कि इसाई समाज के लोग गिरजाघरों में भी अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन