bhagalpur news. हम स्वयं को मजबूत करेंगे, तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सबौर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ नाज प्रवीण ने ध्वजारोहण किया

विज्ञापन

सबौर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ नाज प्रवीण ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने का संकल्प लेना चाहिए. कहा कि हम सभी स्वयं को मजबूत करेंगे तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा. इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जिसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, गिटार वादन, पियानो वादन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम कॉलेज संस्कृत परिषद समिति की सदस्य डॉ शशि माला कुमारी, ज्योत्सना कुमारी, डॉ गोविंद सरकार, डॉ अनंत कुमार दास, डॉ विरेंद्र कुमार यादव, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ मयंक वत्स, डॉ किरण कुमारी, डॉ सुभद्रा, डॉ दिव्या ज्योति, डॉ मधुलता कुमारी, डॉ बी नूरजहां, डाॅ मोहिनी एवं डॉ स्मिता की देखरेख में हुई. गिटार पर अजीत कुमार के द्वारा सुंदर गीत की प्रस्तुति एवं पियानो पर देशभक्ति गीत छात्र शौर्य प्रताप ने बजाया. एकल नृत्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी, जिसमें नीतू कुमारी, सुरभि कुमारी एवं मनीषा कुमारी ने प्रस्तुति दी. छात्र शिवम कुमार ने भी एकल नृत्य का प्रदर्शन किया. अभिनव कुमार ने देश भक्ति कविता सुनाई एवं भाषण में छात्रा खुशी विश्वकर्मा, प्रतिभा कुमारी, रश्मि झा, सहाना परवीन इत्यादि ने प्रस्तुति दी. झिझिया नृत्य छात्रा मनीषा कुमारी एवं सुरभि कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मयंक वत्स ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन