केंद्र प्रायोजित पांच योजनाओं की मॉनिटरिंग अब वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर करेंगे

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम में पदस्थापित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर) अब अपने काम के लिए जाने जायेंगे.

विज्ञापन

नगर निगम के वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के कार्य का दायरा बढ़ा, मिली कई तरह की जिम्मेदारी

आपके शहर में

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नगर निगम में पदस्थापित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर) अब अपने काम के लिए जाने जायेंगे. नगर विकास व आवास विभाग ने उनके कार्य का दायरा बढ़ा दिया है और उन्हें कई अधिकार दे दिए हैं. यूडीएचडी ने तैयार किये गये दिशा-निर्देश को जारी किया है. नगर आयुक्त और नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के लिए जो दिशा-निर्देश तैयार किये गये हैं, वह उनसे कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे.

इन योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का दायित्व सौंपा

शहरी क्षेत्र में कई प्रकार की केंद्र प्रायोजित व स्टेट फंडिंग योजनाएं चलायी जा रही हैं. शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से स्वच्छता से संबंधित कई योजनाएं हैं. इसमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, मशीनीकृत पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते), राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, अटल नवीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन व नमामि गंगे परियोजना कार्यान्वित की जा रही है. इन योजनाओं को क्रियान्वित कराने व मॉनिटरिंग करने का उत्तरदायित्व वेस्ट मैनेजमेंट पदाधिकारी को सौंपा गया है.

शहर को स्वच्छ बनायेगा ये कार्य

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता व शौचालय, सूचना, शिक्षा एवं संचार से संबंधित कार्य व क्षमता की वृद्धि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन