नवगछिया पुलिस केंद्र में पीपिंग सेरेमनी, नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर सजे स्टार

Updated:
विज्ञापन

पीपिंग सेरेमनी में नव प्रोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाते एसपी.

Naugachia Pipping Ceremony : नवगछिया पुलिस परिवार ने पीपिंग सेरेमनी में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया. पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने नई जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता का संदेश दिया.

विज्ञापन

Naugachia Pipping Ceremony : नवगछिया पुलिस परिवार के लिए मंगलवार का दिन गौरव और सम्मान का अवसर रहा. पुलिस केंद्र में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. समारोह में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्ष पुलिसिंग का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी ने अलंकृत किए स्टार और फित्तियां

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने नव प्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के कंधों पर दो स्टार, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के कंधों पर एक स्टार तथा चालक हवलदारों की बांहों पर तीन-तीन फित्तियां लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं.

'पदोन्नति सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी भी'

इस अवसर पर एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी प्रतीक है. उन्होंने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की.

सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत करेंगे.

इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

नामपदोन्नति
शेषनाथ सिंहपुलिस अवर निरीक्षक (परिवहन)
पिंटू कुमारसहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)
दिलीप पासवानसहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)
अखिलेश कुमार सिंहसहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)
अजय कच्छपसहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)
सुनील कुमारचालक हवलदार
मोजमील अंसारीचालक हवलदार
राजीव कुमारचालक हवलदार
"नई वर्दी पर सजे स्टार केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता के प्रति बढ़ी जिम्मेदारी की पहचान हैं. निष्पक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए." – वैभव शर्मा, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया

समारोह का समापन सभी नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने और पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों के अनुरूप कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन