15 वर्षीय किशोर लापता, गुजरात में होने की आशंका; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया के भवानीपुर से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों को गुजरात में होने की आशंका। एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी जूली देवी ने अपने 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को आवेदन सौंपा है. उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर बेटे को सकुशल बरामद करने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 अप्रैल की रात से लापता है किशोर

आवेदन में जूली देवी ने बताया कि उनका पुत्र दीपक कुमार 8 अप्रैल की रात करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

गुजरात के वापी में होने की जताई आशंका

परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों बाद दीपक के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और अश्लील वीडियो आने लगे. कॉल करने पर फोन उठाने वाले व्यक्ति ने किसी लड़की से जुड़े मामले की बात कही. बाद में इंस्टाग्राम की "m" नामक आईडी पर दीपक की दो तस्वीरें पोस्ट की गईं. उस आईडी से संपर्क करने पर एक युवती ने बताया कि उसका भाई वापी (गुजरात) में रहता है और दीपक कुछ दिनों तक उसके साथ था. उसने यह भी बताया कि बाद में दीपक को एक पेन फैक्ट्री में काम पर लगा दिया गया.

परिजनों को मिली धमकी

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बाद में अलग-अलग मोबाइल नंबरों से परिजनों को फोन कर बताया गया कि दीपक पेन फैक्ट्री में काम कर रहा है, लेकिन उसकी बात नहीं कराई गई. एक कॉल के दौरान धमकी भी दी गई कि "जो करना है कर लीजिए, दीपक नहीं मिलेगा."

एसपी से कार्रवाई की मांग

जूली देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने नाबालिग पुत्र की जल्द बरामदगी, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस की ओर से आवेदन पर की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन