bhagalpur news. मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल में बुनियादी सुविधा का घोर अभाव, छात्रों ने दिया आवेदन
Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 09 Feb 2026 10:37 PM
मारवाड़ी कॉलेज हॉस्टल की स्थिति दयनीय.
मारवाड़ी कॉलेज के भैरवा तालाब के समीप स्थित पुरुष हॉस्टल में बुनियादी सुविधा को लेकर घोर संकट है. कमरा से लेकर शौचालय तक का बुरा हाल है. इसे लेकर हॉस्टल के छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को आवेदन दिया है.
छात्रों की परेशानी को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने सोमवार को हॉस्टल का निरीक्षण किया. समस्या की जानकारी ली. प्राचार्य व उनकी टीम ने सभी कमरा व शौचालय को देखा. कई कमरों का दरवाजा व खिड़की टूटी थी. कमरे के अंदर व बरामदा की छत का प्लास्टर कई जगहों से टूटा मिला. छत से मलबा गिरने से कई विद्यार्थी बचे हैं.
हॉस्टल शौचालय की सबसे खराब स्थिति
हॉस्टल के छात्र विक्की कुमार, पीयूष कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु, दिव्यांशु, अमन आदि बताया कि शौचालय की सबसे खराब स्थिति है. पूरी तरह जर्जर है. पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है. हॉस्टल कैंपस में नाला का गंदा पानी फैला रहता है. ऐसे में हॉस्टल में रहने वाले छात्र बीमार पड़ रहे हैं. प्राचार्य प्रो झा ने कहा कि विद्यार्थी की समस्या को प्राथमिकता देते हुए इसे दूर किया जायेगा. हॉस्टल की स्थिति में जल्द सुधार होगा. इस दिशा में काम चल रहा है.विकास समिति की बैठक आज
प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने बताया कि विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को कॉलेज में विकास समिति की बैठक बुलायी गयी है. इसमें हॉस्टल सहित कई मुद्दों को रखा जायेगा. कमेटी से हॉस्टल के जीर्णोद्धार, नये शौचालय, परिसर की सफाई, सीवरेज, और सीसीटीवी कैमरा लगाने व हॉस्टल जाने वाले मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगाने को लेकर निर्णय लिया जायेगा. समिति से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










