नई बाइक, सुहाना सफर और फिर... भागलपुर में जीरोमाइल की ओर घूमने निकले तीन लाडले कैसे समा गए मौत के मुंह में?
सांकेतिक तस्वीर
भागलपुर में सड़क हादसे में एक सीमेंट कंपनी के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज बारिश और खराब सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।
भागलपुर. बाइपास थाना क्षेत्र में सेंट टेरेसा स्कूल के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में इशाकचक शिवपुरी कॉलोनी निवासी सीमेंट कंपनी के गोदाम मैनेजर रितेश कुमार (23) की मौत हो गयी. रितेश टेकानी गांव स्थित कंपनी के गोदाम में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. वह शनिवार रात काम समाप्त कर अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान रितेश की मौत हो गयी.
आपके शहर में
सड़क खराब होने से बाइक असंतुलित होने का परिजनों का दावा
परिजनों के अनुसार शनिवार रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और सेंट टेरेसा स्कूल के पास सड़क की स्थिति खराब थी. इसी दौरान रितेश की बाइक असंतुलित होकर गिर गयी. हादसे में बाइक पर सवार रितेश और उनका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने सड़क की खराब स्थिति को हादसे की वजह बताया है.
मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के दौरान देर रात चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया. उनके सहयोगी का इलाज अस्पताल में जारी है.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
मायागंज अस्पताल में बरारी थाना पुलिस ने रितेश के शव का पंचनामा तैयार कराया. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
ढाई साल से सीमेंट कंपनी में कर रहे थे काम
परिजनों के अनुसार रितेश करीब ढाई साल से सीमेंट कंपनी में काम कर रहे थे. वह रोज शाम को काम समाप्त करने के बाद घर लौटते थे. शनिवार रात भी काम पूरा करने के बाद घर के लिए निकले थे. इसी दौरान हादसा हो गया.
दो भाइयों में बड़े थे रितेश
रितेश अपने दो भाइयों में बड़े थे. उनके पिता पायलिंग ठेकेदारी के काम से जुड़े हैं. छोटे भाई सौरभ कुमार ने बताया कि रितेश से परिवार को काफी उम्मीदें थीं. हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए