बीमारी से परेशान अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

बीमारी से परेशान अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन

नवगछिया के रंगरा के सधुआ गांव के रहने वाले 52 वर्षीय अरविंद सिंह की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हो गयी. शुक्रवार देर रात हुई मौत के बाद शनिवार को ही बरारी पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि अरविंद सिंह पिछले कुछ सालों से डायबिटिज सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे. इसको लेकर वह काफी परेशान रहते थे. विगत शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह उल्टी करने लगे. जिसके बाद जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने चूहे मारने की दवा खाने की बात कही. नशा करने के बाद बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

सजौर थाना क्षेत्र के रतनगंज स्थित लखानी पोखर के समीप रहने वाले प्रमोद गोस्वामी (48) की तबीयत दो दिन पूर्व नशा करने के बाद बिगड़ गयी थी. उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया. जहां शुक्रवार को ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बरारी पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन