Bihar: 12 जुलाई को बिहार आयेंगे महात्मा गांधी के प्रपौत्र, जानिए क्या है प्लान

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी

Bihar: बिहार में तुषार गांधी की ऐतिहासिक लोकतांत्रिक यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. बापू के प्रपौत्र 12 से 19 जुलाई तक विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे. भागलपुर में उनके स्वागत, सभाओं और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय संगठनों ने रूपरेखा तय की है.

विज्ञापन

Bihar: सामाजिक संगठनों ने गुरुवार को वेराइटी चौक समीप स्थित होटल सभागार में बापू के प्रपौत्र तुषार गांधी के भागलपुर आगमन की तैयारी का फाइनल प्रारूप तैयार किया. बैठक की अध्यक्षता डॉ योगेंद्र ने की, तो संचालन उदय ने किया. बिहार में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की यात्रा 12 को पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जो 19 जुलाई तक रहेंगे.

संविधान पर खतरा मंडरा रहा

मुजफ्फरपुर , मधुबनी , दरभंगा , सुपौल , मधेपुरा , पूर्णियां होते हुए 18 जुलाई को भागलपुर पहुंचेंगे. तुषार गांधी की इस यात्रा का आयोजन बिहार के 26 गांधीवादी, सर्वोदयी , आंबेडकरवादी, लोहियावादी और जेपीवादी संगठनों द्वारा किया जा रहा है. आयोजक संगठनों में से ज्यादातर संगठन और व्यक्ति इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैए के खिलाफ लड़े थे. वक्ताओं ने कहा कि आज आजादी आंदोलन के मूल्य और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है.

आजादी के महत्वपूर्ण मूल्य सर्वधर्म समभाव, समता और स्वतंत्रता रहे हैं. 42 वें संशोधन की आड़ में सर्वधर्म सम्भाव और समतावाद व समाजवाद को खत्म करने की साजिश हो रही है. बेहतर लोकतंत्र के लिए कुछ संवैधानिक संस्थाएं बनायी गयी थी, जिसे स्वतंत्र रखा गया था. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं सरकार के पक्ष में काम कर संशय के घेरे में है. महात्मा गांधी सर्वधर्म समभाव, समता और लोकतंत्र के लिए शहीद हो गये. ऐसे में तुषार गांधी का बिहार आना लोकतंत्र को और गति देगा.

इसे भी पढ़ें: अगस्त के अंत तक हो सकता है बिहार के इस एयरपोर्ट का उद्घाटन, हुई हाई लेवल बैठक, अबतक कितना हुआ काम?

आजादी के महापुरुषों के स्मारक पर जाकर अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन

बैठक में तय किया गया कि तुषार गांधी की बिहपुर में 10 बजे से सभा होगी जिसकी जिम्मेदारी गौतम प्रीतम और रविन्द्र कुमार सिंह और टीम की होगी. तुषार गांधी जीरो माइल भागलपुर लगभग दोपहर एक बजे पहुंचेंगे . भागलपुर में वे आजादी के शहीद कुंवर सिंह, तिलका मांझी , भगतसिंह , चंद्र शेखर आजाद , सरदार पटेल , दीप बाबू , जेपी, अम्बेडकर और गांधीजी आदि की प्रतिमाओं पर श्रद्धापुष्प अर्पित करेंगे. प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की सभा वृंदावन भवन , तिलकामांझी में दोपहर दो बजे होगी तथा संध्या पांच बजे स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करेंगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्थानीय सामाजिक संगठन करेंगे आयोजन को संचालित

भागलपुर में तुषार गांधी के आगमन का आयोजन गंगा मुक्ति आंदोलन, राष्ट्र सेवा दल, सिटीजन फॉर डेमोक्रेसी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, संघर्ष वाहिनी समन्वय समिति, सर्वोदय मंडल आदि सहित कई संगठन मिलकर करेंगे. तुषार गांधी का इरादा गैर एनडीए दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : 8 जुलाई तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन