पीएमईजीपी योजना के 24 लाभार्थियों के बीच बांटा 1.45 करोड़ का ऋण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला उद्योग केंद्र की ओर से बुधवार को जीरो माइल स्थित रेशम भवन सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की ओर से बुधवार को जीरो माइल स्थित रेशम भवन सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी प्रदीप सिंह थे. अतिथियों का स्वागत जिला उद्योग केंद्र की जीएम खुशबू कुमारी ने किया. शिविर में डीडीसी प्रदीप सिंह ने पीएमईजीपी योजना के 24 लाभार्थियों के बीच 1.45 करोड़ ऋण का चेक बांटा, तो पीएमएफएमइ के 45 लाभार्थियों में लगभग 1.30 करोड़ रुपये का वितरण किया गया. शिविर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विपिन बिहारी, जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक बिजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

शत-प्रतिशत ऋण वितरण के लिए सभी बैंकों को निर्देश

विज्ञापन

डीडीसी प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में वित्तीय वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत ऋण वितरित करने के लिए सभी बैंक के वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही कहा कि इस योजना से लाभान्वित सभी आवेदकों को इकाई के सफल संचालन के साथ उद्यम को बढ़ाने एवं विस्तार करने में मदद मिलेगी. घरेलू स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने जिन बैंकों ने लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया है, उन सभी बैंकों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन