bhagalpur news. गोराडीह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोराडीह में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआइए) की प्रक्रिया होगी.

विज्ञापन

गोराडीह में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआइए) की प्रक्रिया होगी. इस संबंध में भूअर्जन कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर औपचारिक कार्यवाही आगे बढ़ा दी है. करीब 13.35 एकड़ अर्जनाधीन भूमि के अधिग्रहण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अधिसूचना के अनुसार मोहनपुर मौजा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर रैयतों से मंत्रणा कर विभिन्न बिंदुओं पर सामाजिक प्रभाव का अध्ययन किया जायेगा. इसके तहत प्रभावित भू-धारियों से परामर्श, स्थल का भौतिक निरीक्षण, लोक सुनवाई और संभावित असर का आकलन शामिल रहेगा. संबंधित अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन अनिवार्य है. इसमें प्रभावित परिवारों और संभावित रूप से विस्थापित होने वाले परिवारों की संख्या का निर्धारण भी किया जायेगा. सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन के लिए पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान को आकलन दल के रूप में नामित किया गया है. संस्थान निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा. इसके बाद भूमि अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया तय की जायेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन