भागलपुर में रोजगार कैंप, 35 पदों के लिए हुआ साक्षात्कार; 13 युवाओं का चयन

Updated:
विज्ञापन

अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में हुआ जॉब कैंप का आयोजन, अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में आयोजित रोजगार कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक ने 13 युवाओं को नौकरी का अवसर दिया है. यह कैंप युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लगाया गया था.

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर की ओर से शनिवार को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया. भागलपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय में आयोजित कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से युवाओं को रोजगार का अवसर दिया गया. कंपनी की ओर से 35 रिक्तियों की जानकारी दी गयी थी. साक्षात्कार के बाद 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.

विज्ञापन

साक्षात्कार के बाद 13 अभ्यर्थियों का चयन

रोजगार कैंप में बैंक के प्रतिनिधि लवकुश कुमार ने अभ्यर्थियों को कंपनी में काम की प्रकृति, वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल और रोजगार से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी. इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. साक्षात्कार के आधार पर उपयुक्त 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.

युवाओं को करियर और रोजगार का दिया मार्गदर्शन

अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक मो तौसिफ कयाम ने रोजगार कैंप में शामिल युवाओं को करियर और रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया कि रोजगार कैंप से जुड़ी जानकारियां समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंचायी जाती हैं.

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से जिला नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.

कौशल विकास योजनाओं की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक ने कौशल विकास योजनाओं और रोजगार से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इच्छुक युवक-युवतियां रोजगार कैंप में भाग लेकर निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.

जिला नियोजनालय के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का लाभ लेने के लिए युवाओं से अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन