Bihar: भागलपुर का आइ बैंक नर्सों के ड्रेस चेंजिंग रूम में बदला, इच्छा के बाद भी नहीं कर सकते नेत्र दान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2022 4:34 PM
भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में जिस आई बैंक की शुरुआत की गयी थी वो अब बदहाली झेल रहा है. प्रचार-प्रसार के अभाव में पिछले कुछ महीने से रेटिना नहीं मिला है. वहीं अब इस बैंक के कमरे का उपयोग नर्स ड्रेस चेंज करने के लिए करती है.
Bihar News: तीन साल पहले भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आइ बैंक शुरू किया गया था. अब तक इस बैंक को 115 लोगों ने अपना रेटिना दान किया है. लंबे समय से लोग इस आइ बैंक की मांग कर रहे थे. जब सौगात मिला तो खुशी अपार हुई. लेकिन आज इसकी हालत ऐसी है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में पिछले कुछ महीने से रेटिना नहीं मिला है.
अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक 115 लोगों ने रेटिना का दान किया है. सबसे ज्यादा बंगाली समुदाय के लोगों ने इस कार्य को किया है. इसके अलावा दर्जनों लोग दान देने के लिए यहां से फार्म लेकर गये लेकिन वापस नहीं आये.
नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से अब तक एक भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं चलाया गया है. इससे लोगों में खास कर इस दान के प्रति जागरूकता नहीं है. जो लोग यहां दान करने जाते भी हैं, तो उन्हें पूरी जानकारी देने वाला कोर्इ नहीं है.
Also Read: बिहार में यह ट्रेन नहीं बल्कि अस्पताल है, जांच से लेकर ऑपरेशन तक मुफ्त, ठहरने व भोजन का भी फ्री इंतजाम
लाखों रुपया की मशीन इस बैंक में लगाया गया है. जो अब सजावट के रूप में सामने रखा हुआ है. अब इस बैंक का उपयोग नर्स ड्रेस चेंज करने के लिए करती है.
करीब सात माह पहले एक व्यक्ति जिसने अपना रेटिना दान दिया था. उनका देहांत हो गया. सूचना परिवार वालों ने बैंक में दिया, लेकिन रेटिना का दान नहीं लिया जा सका. वजह यहां केमिकल नहीं था. अंत में काफी देर इंतजार करने के बाद शव का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया. वहीं इसके बाद केमिकल लाने का प्रयास शुरू हुआ लेकिन अब तक यह उपलब्ध हुआ या नहीं इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










