BhagalpurNews:श्रावणी मेला में कांवरियों को नाले के गंदे पानी से नहीं गुजरना पड़ेगा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:55 PM

विज्ञापन

मानसून के पूर्व नाला उड़ाही का निर्देश, सभापति ने लिया जायजा

विज्ञापन

= मानसून के पूर्व नाला उड़ाही का निर्देश, सभापति ने लिया जायजा

प्रतिनिधि, सुलतानगंज

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों को मेला क्षेत्र में कहीं भी बारिश के बाद नाला के ऊपर ओवरफ्लो गंदा पानी सड़क पर नहीं मिलेगा. इसके लिए मेला क्षेत्र में विशेष तौर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है. नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में सघन दौरा करते हुए नाला उड़ाही कार्य का जायजा लिया. स्वच्छता निरीक्षक दिलीप कुमार दुबे को कई निर्देश दिया. मुख्य पार्षद ने बताया कि वार्ड संख्या 28, 22 व 21 के अलावा नमामि गंगे घाट, मंदिर घाट, ब्लॉक रोड, थाना रोड, स्टेशन रोड व अपर रोड में नाला उड़ाही कार्य का जायजा लेते हुए नाले के उड़ाही में कोई कोताही नहीं बरते जाने का निर्देश दिया. इससे कांवरियों को श्रावणी मेला के दौरान बारिश में नाले का पानी ओवरफ्लो नहीं हो और कांवरियों को नाला का गंदा पानी से कहीं भी सामना नहीं करना पड़े. हर दिन कचरा उठाव का भी निर्देश दिया गया है. नल उड़ाही का कार्य भी किये जाने का निर्देश दिया गया है.

नारायणपुर में नल-जल का टंकी फटा, लोगों को परेशानी

नप के वार्ड संख्या 28 के नारायणपुर में नल-जल की टंकी फट गया है. जिससे सैकड़ों लोगों को समुचित पेयजल को लेकर परेशानी है. नप के मुख्य पार्षद ने जायजा लेते हुए अतिशीघ्र मरम्मत किये जाने का निर्देश दिया है. बताया गया कि संवेदक को निर्देशित किया गया है. फटे टंकी का मरम्मत कर लोगों को समुचित रूप से पेयजलापूर्ति मुहैया कराये जाने का आश्वासन दिया गया है. इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद भी मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन