स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां तेज, कहलगांव में अधिकारियों को राष्ट्रगान का सामूहिक अभ्यास करने के निर्देश

कहलगांव में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
Independence Day Celebration Preparation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है. कहलगांव में आयोजित बैठक में राष्ट्रगान के शुद्ध उच्चारण और सामूहिक अभ्यास पर विशेष बल दिया गया.
Independence Day Celebration Preparation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर सोमवार को कहलगांव के प्रखंड कार्यालय स्थित ट्रायसेम भवन सभागार में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने की. इस दौरान 15 अगस्त के मुख्य समारोह, झंडोत्तोलन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
राष्ट्रगान के शुद्ध उच्चारण पर विशेष जोर
बैठक में एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त से पहले राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का एक स्वर में शुद्ध उच्चारण के साथ अभ्यास कराया जाए. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन बिना साउंड सिस्टम के सभी पदाधिकारी, कर्मी और छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन सुनिश्चित करें.
समन्वय के साथ निभाएं अपनी जिम्मेदारी
एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है, इसलिए आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि समारोह भव्य, अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
बैठक में प्रखंड प्रमुख नूतन देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, जिप सदस्य परवेज आलम, मनोहर कुमार, सुभाष कुमार, पीजीआरओ वैजयंती, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, बीपीआरओ अमित राज, सीडीपीओ निकहत आरा, बीएओ स्वर्णलता, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार सिन्हा, जदयू नेता राजेश सिंह, समाजसेवी नितिन कुमार, डॉ. प्रवीण राणा, डॉ. राजकुमार साह, पवन भारती, कन्हाई यादव, एनसीसी अधिकारी मो. आरिफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










