bhagalpur news. जदयू का संगठनात्मक चुनाव 20 से, तैयारी को लेकर हुई बैठक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय जीरोमाइल में बैठक हुई

विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय जीरोमाइल में बैठक हुई. अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने की. कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार शामिल हुए. निर्णय लिया गया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव दिनांक 20 फरवरी से 23 फरवरी तक संबंधित प्रखंडों में संपन्न कराया जायेगा.

एक को होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिला अध्यक्ष का चुनाव एक मार्च को किया जायेगा. यह चुनाव जिला मुख्यालय, भागलपुर में संपन्न होगा. अर्जुन प्रसाद साह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे संगठन को नई ऊर्जा तथा मजबूती मिलती है. नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं मतदान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जायेगी. जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि सभी प्रखंडों में चुनाव निष्पक्ष वातावरण में कराये जायेंगे. किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद की स्थिति में तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की एकता और गरिमा बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा पार्टी के सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोपरि रखें. मौके पर महानगर निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुशवाहा एवं महानगर निर्वाची पर्यवेक्षक पंकज पटेल उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन