प्राचार्य पर लगे आरोप की जांच के लिए बने कमेटी : अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं को एक दिन पहले मंगलवार को आंदोलन के दौरान घसीट कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में बुधवार को विद्यार्थी परिषद ने विवि में प्रेसवार्ता की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल पाण्डेय ने कहां की बीएड कॉलेज को किस आधार पर मान्यता दिया गया.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं को एक दिन पहले मंगलवार को आंदोलन के दौरान घसीट कर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में बुधवार को विद्यार्थी परिषद ने विवि में प्रेसवार्ता की. प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल पाण्डेय ने कहां की बीएड कॉलेज को किस आधार पर मान्यता दिया गया. बिना शिक्षक बिना संसाधन वाले कॉलेजों को कैसे मान्यता दिया गया है. छात्र नेता ने बीएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो अशोक ठाकुर पर लगे आरोप की जांच के लिए अविलंब कमेटी बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आंदोलन के क्रम में सतबुद्धि यज्ञ विवि के प्रशासनिक भवन के समक्ष किया जायेगा. प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने अपने आंदोलन की आगामी योजना एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा. विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का अभियान जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं की बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी व छात्रों के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. जिला संयोजक रोहित राज ने कहा कि लगातार एबीवीपी एससी-एसटी छात्र एवं सभी वर्गों की छात्रों का निशुल्क नामांकन लेने की मांग कर रहा है. साथ ही ईडी, विजिलेंस व सीबीआई को विवि की जांच के लिए छात्रों द्वारा पोस्टकार्ड से माध्यम से लिखा जायेगा. मौके पर सौरव शर्मा, गौतम साहू, सनी चौधरी, हर्षवर्धन, प्रांजल, शिवसागर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




