bhagalpur news. सीएससी में बिचौलियों का दखल बर्दाश्त नहीं – बीडीओ

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की बैठक हुई. इस दौरान सीएससी कार्यप्रणाली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की बैठक हुई. इस दौरान सीएससी कार्यप्रणाली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए. बीडीओ ने दो टूक कहा कि जॉब कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन व ई-केवाईसी जैसे कार्यों में किसी भी तरह की बिचौलिया व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर संबंधित सीएससी संचालक के खिलाफ कार्रवाई तय है. बैठक में प्रखंड के 80 सीएससी संचालकों में से 47 उपस्थित थे, बांकी संचालकों की अलग से बैठक बुलाने का निर्देश जिला समन्वयक मो नाहिद अख्तर को दिया. बीडीओ ने निर्देश दिया कि जॉब कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन इंट्री केवल उसी पंचायत के बीएलई (विलेज लेवल इंट्रप्रेन्योर) द्वारा की जाएगी, किसी बाहरी व्यक्ति या बिचौलिये के माध्यम से कार्य नहीं होना चाहिए. उन्होंने जिला समन्वयक को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कितने लेबर कार्ड बने, किस लॉगिन से कितने आवेदन किए गए, इसकी पूरी सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि जांच सुनिश्चित की जा सके. बीडीओ ने यह भी कहा कि पंचायत सचिव छूटे हुए पेंशनधारियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराएं तथा राशन कार्ड और पेंशन से जुड़े ऑनलाइन कार्यों एवं ई-केवाईसी के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में सीएससी की संलिप्तता गलत पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सीएससी संचालक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन