मेयर ने नगर आयुक्त को साइकिल ट्रैक दुरुस्त कराने का दिया निर्देश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के निदेशक नितिन कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि वह अतिशीघ्र साइकिल ट्रैक को दुरुस्त कराएं.
विज्ञापन
भागलपुर.
मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के निदेशक नितिन कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि वह अतिशीघ्र साइकिल ट्रैक को दुरुस्त कराएं. वहां अतिक्रमण पर भी रोक लगाने की पहल करें. जेल रोड स्थित साइकिल ट्रैक जो कि स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनायी गयी है. इसके निर्माण का सिर्फ अभी 10 महीने हुए हैं लेकिन, जहां-तहां यह ट्रैक उखड़ चुका है. साथ पूरे जेल रोड जिसके दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया. उस पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. इससे शहर का सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है.मेयर ने नगर आयुक्त से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने को कहा
भागलपुर. मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने नगर आयुक्त से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने को कहा है. मेयर ने पत्र लिखकर कहा है कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है. इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ भागलपुर नगर निगम की ओर से मनाया जाये. जिससे पर्यावरण को बचाने, प्रदूषण रहित वातावरण बनाने व जल संचय आदि के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए समाज को बेहतर संंदेश दिया जा सके.बिजली कनेक्शन उल्टा जोड़ने पर मोटर उल्टी चाल से घूमने लगा, जलापूर्ति प्रभावितइशाकचक से भीखनपुर समेत आधा दर्जन डीप बोरिंग से जलापूर्ति बाधित रही. इसमें लालबाग, भीखनपुर दिव्यांग स्कूल, बरहपुरा में तीन डीप बोरिंग के अलावा डिक्शन मोड़, इशाकचक पानी टंकी, वार्ड 47 का इशाकचक बोरिंग, काली स्थान परिसर इशाकचक, भीखनपुर भट़्ठा और इशाकचक न्यू बोरिंग से जलापूर्ति प्रभावित रही. जलकल की टीम ने सभी बोरिंग में बिजली कनेक्शन के तार को पलटने की कवायद की. इसके बाद सुबह नौ बजे तक सभी बोरिंग से जलापूर्ति संभव हो सकी. दरअसल, बिजली का तार उल्टा जोड़ने के कारण मोटर पंप उल्टी चाल चलने लगा, जिससे डीप बोरिंग के मोटर से पानी नहीं निकलने लगा. जलकल के टीम को शिकायत मिलने के बाद बोरिंग के मोटर का बिजली कनेक्शन पलटना पड़ा है. इसका प्रभाव रविवार की दोपहर दो बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक पड़ा. जलकल के तकनीकी विशेषज्ञ की मानें तो ट्रांसफार्मर मरम्मत के दौरान ऐसी समस्या होती है. इधर, खंजरपुर मकबरा डीप बोरिंग में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई. बोरवेल के भूगर्भ जलस्तर गिरने के कारण डीप बोरिंग से कम प्रेशर में आपूर्ति की समस्या थी. जिसमें निगम के जलकल की टीम ने 10 फीट तक अतिरिक्त पाइप बढ़ाने का काम रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन