VIDEO: भागलपुर के नवगछिया पहुंचे KK Pathak का देखिए अंदाज, स्कूल के बाहर भी लगी भीड़

KK Pathak VIDEO: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया पहुंचे. देखिए अंदाज..
नवगछिया से अंजनी कुमार कश्यप
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार को कटिहार से स्कूलों का औचक निरीक्षण करके लौटे. कटिहार से लौटने के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत गोपालपुर के भी कई स्कूलों का उन्होंने निरीक्षण किया. इस क्रम रंगरा के डुमरिया में अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक के खिलाफ के के पाठक ने कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं के के पाठक के आने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी स्कूल के सामने जुट गए. के के पाठक की एक झलक देखने के लिए लोग खड़े रहे. इस दौरान कक्षाओं में जाकर बच्चों से अपर मुख्य सचिव ने बातचीत भी की. के के पाठक ने रंगरा में निरीक्षण के दौरान भी शिक्षकों से विद्यालय आने और कक्षा संपन्न होने के बाद जाने के समय को लेकर जारी किए गए निर्देश को याद दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए