ePaper

जांच में बीपी के 23 व शुगर के 29 मरीज मिले

Updated at : 19 Dec 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
जांच में बीपी के 23 व शुगर के 29 मरीज मिले

गैर संचारी रोग विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया

विज्ञापन

भागलपुर महोत्सव में गैर संचारी रोग विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया. महोत्सव देखने आये लोगों की बीपी व शुगर की जांच की गयी. कैंप में 118 लोगों की जांच हुई. इनमें बीपी के 23 व 29 शुगर के मरीज मिले. कैंप में आये लोगों को मोटापा समेत अन्य गैर संचारी रोग के प्रति जागरूक किया गया. गैर संचारी रोग पदाधिकारी डाॅ पंकज मनस्वी ने बताया पांच दिनों तक चले भागलपुर महोत्सव के दौरान रोजाना 25 से 30 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी. लोगों को बीपी, शुगर एवं मोटापा से होने वाली परेशानी को लेकर सचेत किया गया. इन बीमारियों के लक्षण भी बताये. कहा गया कि शरीर में शुगर व बीपी का जल्दी पता नहीं चलता है, इसलिए नियमित रूप से जांच करायें. शिविर में आए लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटा गया. मरीजों की काउंसलिंग माधव मिश्रा व बीपी शुगर जांच एएनएम मीना कुमारी ने की. मौके पर कर्मचारी विवेकानंद यादव ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन