bhagalpur news. अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर पटना में दिया धरना
अतिथि शिक्षकों ने पटना में दिया धरना.
सूबे के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने पटना में दो दिवसीय धरना की शुरुआत की. संघ के संयोजक डॉ सतीश कुमार दास की अध्यक्षता में धरना का आयोजन हुआ. इस दौरान बिहार विधान परिषद सदस्य सह विधान परिषद शिक्षा समिति के संयोजक डॉ संजीव कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य शशि यादव व बिहार विधानसभा सदस्य अजय कुमार ने धरना में शिरकत कर अतिथि शिक्षकों की मांग का समर्थन किया. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि धरना के दौरान अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमित किये जाने के साथ-साथ विभिन्न विभिन्न विश्वविद्यालयों में हटाये गये अतिथि शिक्षकों को बहाल करने, 11 माह पर अतिथि शिक्षकों के सेवा नवीकरण की व्यवस्था समाप्त करने तथा सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों के संख्यानुपात में शिक्षकों के पद सृजित किये जाने की मांग को प्रमुखता से रखा. मंगलवार को भी धरना का आयोजन किया जाायेगा. संघ की बैठक कर अगली रणनीति की घोषणा की जायेगी. धरना में डॉ ललित किशोर, डॉ मुकेश निराला, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ संत कुमार, डॉ बच्चा रजक, डॉ विद्यानंद विधाता, डॉ हरिमोहन कुमार, डॉ किरण कुमारी, डॉ बीबी नूरजहां, डॉ खालिदा नाज, डॉ राजीव रंजन, डॉ अनंत कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए