bhagalpur news. राजकीय पॉलिटेक्निक ने उमंग में लहराया परचम

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (डीएसटीटीई) बिहार की ओर से पटना में आयोजित हुए राज्य स्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 भागलपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है

विज्ञापन

विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (डीएसटीटीई) बिहार की ओर से पटना में आयोजित हुए राज्य स्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 भागलपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है. टेबल टेनिस बालक वर्ग में गौतम शर्मा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), आदित्य शर्मा (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग), अंकित कुमार (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग) व अंकुश कुमार (सिविल इंजीनियरिंग) ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते. टेबल टेनिस (बालिका वर्ग) में रिया राज, हैप्पी कुमारी, राजश्री (तीनों इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग) व मुस्कान (सिविल इंजीनियरिंग) ने रजत पदक जीता है. वहीं, 200 मीटर स्प्रिंट में सुमित ने स्वर्ण और आर्यन ठाकुर एवं शिवम कुमार ने रजत पदक जीता है. मौके पर खेल के नोडल अधिकारी अरुण कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर की खेल समन्वयक नुजहत नाज, प्रतिमा प्राचार्य डॉ केके पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन