भागलपुर में शादी सीजन से पहले बदल सकते हैं बाजार के भाव, जानिए आज कितना है चीनी और सोना-चांदी का रेट ?
आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network
भागलपुर के स्थानीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतें पिछले 10 दिनों से स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन चीनी और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. शादी सीजन से पहले इन बदलावों पर रखें नजर.
भागलपुर : स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, हालांकि कुछ दलहन और तिलहन की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. दूसरी ओर सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बाद अब करीब 10 दिनों से कीमतें स्थिर हैं. दोनों ही धातुओं के भाव फिलहाल ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.
आपके शहर में
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव स्थिर
पिछले एक महीने के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव रहा. करीब 15 दिन पहले सोने के भाव में तेजी आयी थी, जबकि चांदी में नरमी देखी गयी थी. पिछले 10 दिनों से दोनों की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ है.
ताजा थोक भाव :
- 24 कैरेट सोना : ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना : ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम
- चांदी : ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम
दलहन बाजार में चना और अरहर में तेजी
दलहन बाजार में चना और मसूर के भाव फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं, जबकि अरहर और मूंग की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है. स्थानीय बाजार में खाद्य सामग्री के भाव इस प्रकार रहे :
| खाद्य सामग्री | भाव |
| चना व मसूर दाल | ₹72 प्रति किलो |
| अरहर दाल | ₹120-130 प्रति किलो |
| मूंग दाल | ₹98 प्रति किलो |
| कलाई दाल | ₹105-115 प्रति किलो |
| आटा | ₹35 प्रति किलो |
कतरनी चावल की कीमत गुणवत्ता के हिसाब से
अनाज मंडी में कतरनी चावल की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर ₹80 से ₹160 प्रति किलो तक है. वहीं स्वर्णा चावल करीब ₹40 प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा ₹110 से ₹130 प्रति किलो बिक रहा है.
चीनी के भाव में भी बड़ी तेजी देखी गयी है. 50 किलो का पैकेट 2,300 रुपये से बढ़कर 3,200 रुपये तक पहुंच गया है.
खाद्य तेलों के दाम में भी तेजी
तेलहन बाजार में भी कीमतों का रुख ऊपर की ओर है. तीन महीने पहले 15 किलो मंगल तेल का डिब्बा 2,475 रुपये में था, जो बढ़कर 2,800 रुपये हुआ और अब 2,930 रुपये तक पहुंच गया है.
वहीं रिफाइंड पाम तेल का भाव पिछले दो महीने से ₹2,350 से ₹2,450 प्रति 13 लीटर के बीच बना हुआ है. भोजन वनस्पति का 15 किलो जार करीब ₹2,480 में बिक रहा है.
आगे और बदल सकते हैं बाजार के भाव
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ चुनिंदा उत्पादों के भाव में और तेजी संभव है.
यह भी पढ़ें : बाढ़ से पहले भरकर रखी 4 लाख बोरियां, जरूरत आई तो आधी से ज्यादा बेकार : बाढ़ प्रबंधन की तैयारी पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए