Gold-Silver Price: सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ जायेगा! कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें लेटेस्ट रेट

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Gold-Silver Price: सर्राफा कारोबारी विशाल आनंद ने बताया कि लगन 14 अप्रैल से शुरू होने वाला है, लेकिन शोरूम में ग्राहक नदारद हो गये. 50 फीसदी तक टैरिफ का असर दिख रहा है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गयी कि सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो जायेगा. ऐसे में ग्राहकों ने आभूषण खरीदना कम कर दिया.

विज्ञापन

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. बार-बार सोना-चांदी के भाव में आये उतार-चढ़ाव से को खरीदारी करने में दिक्कत हो रही है. सोनापट्टी में ग्राहक कम आने से सूनापन नजर आने लगा है. सर्राफा कारोबारियों की मानें ग्राहक और भाव गिरने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों कीमती धातुओं भाव में आयी गिरावट के एक सप्ताह में मुख्य बाजार सोनापट्टी में ग्राहकों की संख्या 50 फीसदी तक घट गयी है.

सर्राफा कारोबारियों की बढ़ी चिंता, सोना की कीमत 50 हजार तक गिरने की फैली अफवाह

शहर के सर्राफा व्यवसायियों की चिंता बढ़ी हुई है. 40 से 50 फीसदी तक बिक्री गिर गयी है. कारोबारियों की मानें तो सोना-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाना है. कारोबारियों की मानें तो सोशल मीडिया पर लगातार अफवाह फैलायी जा रही है कि 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आ जायेगा. ऐसे में ग्राहक कम हो गये हैं.

परेशान हो रहे कारोबारी

सर्राफा कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 94 हजार प्रति 10 ग्राम से गिरकर 88 हजार रुपये पहुंच गया था. रविवार को फिर 91 हजार रुपये पर पहुंचा. वहीं चांदी की भी स्थिति ठीक नहीं है. एक लाख चार हजार रुपये प्रति किलो चांदी गिर कर 92 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. रविवार को 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी पहुंचा. जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व सचिव विजय साह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना छह से आठ करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है. अभी सोना-चांदी के भाव में आयी गिरावट से ग्राहक ऊहापोह की स्थिति में हैं. सर्राफा कारोबारी मुकेश साह ने बताया कि लगन नजदीक आने के बाद भी बाजार में अचानक सन्नाटा का माहौल बन गया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

तीन साल में सोना-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव

2023 के मई माह में 10 ग्राम सोना 24 कैरेट की कीमत 55 हजार रुपये थी, पिछले साल मई माह में उछाल के बाद 76 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गयी. फिर घट कर 71500 रुपये तक पहुंची. पिछले साल चांदी की कीमत 85000 रुपये प्रति किलो थी, जो कि 10 दिनों में 82500 रुपये पर आ गयी. दो साल पहले चांदी कीमत 65000 से 70000 रुपये तक थी.

प्री- आर्डर से 10 फीसदी हो रहा घाटा

व्यवसायी मुकेश साह ने बताया कि सोना के दाम में रिकार्ड गिरावट आयी है. इससे ग्राहकों में कमी आयी है. सोना के कारोबार में भी 40 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि पहले मिले ऑर्डर और फिर कैंसिल होने से 10 फीसदी तक घाटा हाे रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन